आरा लोकसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन, सांसद सुदामा प्रसाद ने 60 हाईमास्ट लाइट समेत कई कार्यों का किया शुभारंभ

आरा लोकसभा क्षेत्र में सांसद सुदामा प्रसाद ने MPLADS के तहत 5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया है. इसमें 60 हाईमास्ट लाइटें और विभिन्न सिविल कार्य शामिल हैं, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी और सुरक्षा बेहतर होगी.

Arrah Development Schemes: आरा लोकसभा क्षेत्र के आरा, जगदीशपुर एवं पीरो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुशंसित करीब पांच करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन 14 सितंबर 2026 को सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने किया. इन योजनाओं में 12.5 मीटर ऊंचाई वाले 60 हाईमास्ट लाइटों की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन कार्य के साथ-साथ विभिन्न सिविल वर्क भी शामिल हैं. सांसद की अनुशंसा पर भोजपुर जिले में कुल 60 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया है.

60 स्थानों पर लगायी गयीं हाईमास्ट लाइटें

हाईमास्ट लाइट के अधिष्ठापन से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी. इससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का वातावरण भी मजबूत होगा.

स्थानीय जरूरतों के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता

उद्घाटन के अवसर पर सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने तथा उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं. सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. हाईमास्ट लाइट, सड़क, नाली, भवन एवं अन्य सिविल वर्क जैसी योजनाओं से आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा.

हर हिस्से तक विकास पहुंचाना प्रतिबद्धता : सुदामा प्रसाद

सांसद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक विकास कार्य पहुंचाना और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्रतिबद्धता है. जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद के साथ-साथ संबंधित विभागों और मंत्रालयों के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >