ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की तोड़फोड़

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा में ट्रक की चपेट में आने के कारण एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत हो गयी. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने चेक पोस्ट पर तोड़फोड़ कर आरा-अरवल मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम किया.

जानकारी के अनुसार रविवार को खैरा चेक पोस्ट के समीप सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने के कारण गड़हनी थाना क्षेत्र के चवरिया निवासी कमलेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे प्रशासन एवं जन सुराज के नेता घनश्याम राय के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए अरवल रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान जख्मी युवक की रास्ते में मौत हो गयी. वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खैरा चेक पोस्ट पर तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जख्मी युवक की मौत हो गयी है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >