योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 70 लाख रुपये के योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया, जिसके तहत दलीपपुर ईदगाह के प्रांगण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जगदीशपुर विधानसभा अंतर्गत कुल 7 योजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ.
किन-किन क्षेत्रों और गांवों में हुआ शिलान्यास
इन योजनाओं में पीरो प्रखंड अंतर्गत ग्राम कछुई में छठ घाट, ग्राम रामयाद टोला में पुल के पास यात्री शेड, ग्राम डोमन डिहरा में सामुदायिक चबूतरा, ग्राम खीरीकोण पोखरा में छठ घाट, ग्राम रामनाथ टोला में नाला निर्माण, तथा जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम दलीपपुर ईदगाह में सामुदायिक चबूतरा एवं शौचालय और ग्राम पूर्वी आयर में सामुदायिक चबूतरा निर्माण का कार्य शामिल है.
सामुदायिक भवनों के लिए समिति गठन की घोषणा
इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री ने घोषणा की कि हर दलित मोहल्ले में बन रहे नए सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण होने पर उस मोहल्ले के लोगों की सुविधा को देखते हुए एक लाख रुपये की राशि देकर कमेटी गठित कर दी जाएगी, ताकि उस राशि से बैठने के लिए कुर्सी, दरी और बर्तन जैसे सामानों की खरीदारी की जा सके.
Also Read : अपहरण की शिकायत के बाद झारखंड से मिला शेखपुरा का युवक, पत्नी से विवाद के बाद खुद घर छोड़कर चला गया था
समारोह के अध्यक्ष और संचालनकर्ता
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा की गई, जबकि इस कार्यक्रम का संचालन पीरो के प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी ने किया.
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
इस मौके पर संजय यादव, दीपू कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, बालाजी सत्संगी, राजेश प्रजापति, जनार्दन सिंह, शशिभूषण राय, प्रवीण राम, विकास सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, वकील सिंह, प्रियांशु सिंह, अरविन्द राम, रहिमुद्दीन वारसी, बीरेंद्र साह, दुर्गाशंकर सिंह परमार, प्रदुम पटेल, मनोज कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, इंद्र भूषण सिंह, सुरेश सिंह, टुनटुन शर्मा, बिच्छी कुशवाहा, राजकुमार सिंह, बृजबिहारी सिंह, सतीश सिंह, गुलाब चौधरी, मिथिलेश राम, मोहम्मद मुख्तार, सोनी खातून, पिंकी पटेल, सुनीता देवी, आशा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.
