आरा : शाहपुर में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बारिश के बीच हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Arrah News : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और परिवार में मातम छाया हुआ है.

Arrah News : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुरुवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. इस दुखद घटना को लेकर आसपास के पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार, मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. शिव शंकर यादव के 52 वर्षीय पुत्र कुंवर यादव थे. वह पेशे से किसान थे.

बारिश के बीच बिजली के खंभे के स्पर्श से हुआ हादसा

मृतक के बेटे बबलू यादव ने बताया कि उनके घर के ठीक बाहर ही बिजली का एक खंभा गड़ा हुआ है. गुरुवार की सुबह तेज बारिश हो रही थी, इसी बीच उनके पिता घर से बाहर गए थे. जब वह वापस लौट रहे थे, तभी उनका हाथ अचानक बिजली के खंभे से स्पर्श कर गया, जिसके कारण वह तेज करंट की चपेट में आ गए. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कुछ देर बीत जाने के बाद जब परिवार के लोग घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हुए हैं. इसके पश्चात परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों व एक बहन में तीसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी धमरजिया देवी, चार पुत्र पवन यादव, बबलू यादव, पप्पू यादव, राजा यादव एवं एक पुत्री रेखा कुमारी हैं. इस वज्रपात जैसी घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी धमरजिया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : आरा: ऑटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; पांच लोग घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >