राष्ट्रीय जनता दल का गंगहर पंचायत में चला सदस्यता अभियान

जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आरा सदर प्रखंड के गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव ने किया.

आरा.

जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आरा सदर प्रखंड के गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव ने किया. सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक मो नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने की. मो नवाज आलम ने अपने संबोधन में राजद की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए सभी को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राजद समाज के हर वर्ग के हितों के लिए समर्पित है और सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि संगठन के माध्यम से आम लोगों के साथ जुड़ाव करके हर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया है, साथ ही लालू यादव जी के विचार को आगे बढ़ाने और सदस्यता अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर के एक-एक नेता- कार्यकर्ता लोगों के बीच सदस्यता अभियान चला रहे हैं.इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव ने भी पार्टी की विचारधारा और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला. सदस्यता अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राजद की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में जिप सदस्य धनंजय यादव, भीम यादव, हरिफन यादव, चंदन, देव कुमार, कमलेश, बिजली राम, रामजी यादव, मुन्ना यादव, वीरेंद्र यादव, रंजीत यादव, करीमन राम, कृष्ण राम, राजेंद्र राम, रविशंकर पासवान, गजेंद्र पासवान, सद्दाम, जहांगीर खान, असलम, गुड्डू शर्मा, राजेश महतो, मनोज महतो, सरपंच चंदन प्रसाद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर