जिले के 39 केंद्रों पर दो पालियों में संचालित होगी इंटर परीक्षा

परीक्षा के सफल संचालन के लिए नियुक्त किये गये दंडाधिकारी

आरा.

बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह द्वारा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया.

परीक्षा दिनांक 02 फरवरी से 13 फरवरी तक जिले के कुल 39 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक निर्धारित है.

नियुक्त किये गये स्टेटिक व जोनल दंडाधिकारीपरीक्षा को स्वच्छ, कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163(1) परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के दो घंटे पश्चात तक प्रभावी रखी जाए. साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिये गये हैं. छात्राओं के परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त होंगी महिला वीक्षक छात्राओं के परीक्षा केंद्रों पर महिला वीक्षकों की विशेष प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. महिला परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी, महिला वीक्षक, महिला केंद्र अधीक्षक अथवा महिला पदाधिकारी/कर्मचारी द्वारा ही ली जायेगी. परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु एक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशि शेखर जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >