10 दिनों में पूरा करें निर्माण कार्य : डीएम

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

आरा/जगदीशपुर.

प्रखंड के हरिगांव गांव और ककीला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी मिस्टर राज ने मंगलवार को क्लस्टर योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. सभी निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों और मेंटेनेंस कार्य के बारे में जानकारी ली. डीएम ने मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की जांच की. उन्होंने हरिगांव पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों, प्रतिनियुक्त कर्मियों, और चल रहे मेंटेनेंस के कार्यों का अवलोकन किया. इसके अलावा, डीएम और एसपी ने पंचायत सरकार भवन के बगल में स्थित हरिगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे मेंटेनेंस कार्यों का जायजा लिया.

डीएम ने मनरेगा के तहत बने निर्माणाधीन शव दाह गृह का निरीक्षण किया और अधूरे कामों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया. इसके बाद, उन्होंने मनरेगा के तहत बन रहे जीविका भवन और बत्तख शेड का भी निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इसके अलावा, डीएम ने मोहित सरोवर का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की जांच की. डीएम ने ककिला और हरिगांव में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ दस दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण, दिये निर्देश :

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जगदीशपुर अनुमंडल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, ककीला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के खेल मैदान को विकसित करने और पूरे खेल परिसर में डिजिटल साइनेज बोर्ड एवं आकर्षक वाल पेंटिंग स्थापित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. वहीं उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज में निर्मित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और उन्हें और अधिक सुदृढ़ एवं उन्नत बनाने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त हो सके. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एसडीएम संजीत कुमार, डीएसपी राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ सुदर्शन कुमार,सीओ विश्वजीत निलांकर, बीपीआरओ राजेश प्रसाद सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर