VIDEO: आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, वीडियो में देखिए मौके के हालात

VIDEO: आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, वीडियो में देखिए मौके के हालात

रविवार सुबह आरा जंक्शन के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया. महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

Arrah Mahananda Express derailed : आरा जंक्शन के यार्ड के पास रविवार की अहले सुबह महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच के पहिए पटरी से उतर गए. घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. ट्रेन अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही थी. अचानक जोरदार झटका लगने के बाद ट्रेन रुक गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

आरा जंक्शन के यार्ड में पटरी से उतरे दो कोच

महानंदा एक्सप्रेस रविवार की सुबह आरा जंक्शन पहुंची थी. निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ी. इसी दौरान जंक्शन के समीप यार्ड क्षेत्र में ट्रेन के दो कोच के पहिए पटरी से उतर गए. घटना के बाद ट्रेन को तत्काल नियंत्रित कर दिया गया.

जोरदार झटका लगने से यात्रियों में मची अफरातफरी

घटना के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे. अचानक ट्रेन में जोरदार झटका लगा और ट्रेन रुक गई. झटका लगने के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >