Ara News: प्रेमिका ने रचाया पुराने प्रेमी की हत्या का षड्यंत्र, नए प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Ara News: आरा जिला में 28 अप्रैल को वेल्डिंग दुकानदार और स्नातक छात्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने जांच के बाद इस हत्या के पीछे एक प्रेम त्रिकोण का खुलासा किया है. प्रेमिका के इशारे पर उसके नए प्रेमी चंदन कुमार और उसके साथी जीतेंद्र कुमार ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया.

Ara News: आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी वेल्डिंग दुकानदार सह स्नातक के छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. प्रेमिका के इशारे पर उसके नये प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर स्नातक के छात्र सह वेल्डिंग दुकानदार विकास कुमार की गोली मारकर हत्या की थी. हत्या के इस मामले में गिरफ्तार गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव निवासी चंदन कुमार और जीतेंद्र कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा यह खुलासा किया गया.

स्वीकारा हत्या की बात

दोनों को मंगलवार की देर शाम गड़हनी और जगदीशपुर थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कट्टा, तीन मोबाइल और एक कारतूस भी बरामद किया गया है. इनमें चंदन कुमार दुकानदार विकास कुमार की प्रेमिका का नया प्रेमी है. उसने अपने दोस्त जीतेंद्र कुमार सहित तीन लोगों के साथ मिलकर विकास कुमार को गोली मारी थी. पुलिस की पूछताछ में दोनों द्वारा हत्या की बात भी स्वीकार कर ली गयी है.

क्या बोले ASP

एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल की रात प्याज के खेत की रखवाली करने गये उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी सुभाष शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. विकास कुमार का शव बुधवार की सुबह इंद्रपुरा बधार से बरामद किया गया था. उस मामले में सुभाष शर्मा के बयान पर नामजद केस किया गया था. उसके उपरांत हत्या के बाद से ही वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से अनुसंधान किया जा रहा था. उस दौरान चंदन कुमार और जीतेंद्र कुमार की संलिप्तता सामने आयी.

उस आधार पर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा चंदन कुमार को मदुरा, जबकि जीतेंद्र कुमार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव से गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर इंद्रपुरा बधार स्थित झाड़ी से हत्या में इस्तेमाल कट्टा और गोली बरामद किया गया. विकास को बुलाने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है. घटना में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रेमिका द्वारा रची गयी थी हत्या की साजिश

एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि अबतक के जांच और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि जैतपुर गांव निवासी विकास कुमार और आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव की एक लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग था. बाद में वह लड़की मदुरा गांव निवासी चंदन कुमार के संपर्क में आ गयी और दोनों में बातचीत होने लगी. दोनों में प्रेम हो गया. इधर, लड़की की चंदन के रिश्ते के भाई के साथ शादी तय हो गयी. उसके बाद भी विकास कुमार उस लड़की को फोन कर रहा था.

लड़की ने बात करने से मना किया, तो विकास उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. उसके बाद लड़की द्वारा विकास कुमार को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा गया. उसके लिए उसने अपने नये प्रेमी चंदन कुमार से बात की और हत्या की प्लानिंग तय की. उसके तहत लड़की द्वारा 28 अप्रैल को फोन कर उसे इंद्रपुरा गांव के बधार में बुलाया गया. वहां चंदन कुमार अपने दोस्त जीतेंद्र कुमार सहित तीन लोगों के साथ पहले से ही मौजूद था.

एएसपी के अनुसार चंदन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने ही विकास कुमार को गोली मारी थी. हत्या करने के बाद शव को कुछ दूर झाड़ी के पास फेंक दिया गया. हथियार भी झाड़ी के पास फेंक दिया गया था. एएसपी के अनुसार हत्याकांड में जिसकी भी संलिप्तता सामने आयेगी, उसे जेल भेजा जायेगा. बता दें कि प्याज की रखवाली करने गये जैतपुर गांव निवासी विकास कुमार की 28 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. विकास कुमार पढ़ाई करने के साथ उदवंतनगर के असनी बाजार में गेट ग्रिल की वेल्डिंग की दुकान चलाता था.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री संजय सरावगी का बड़ा ऐलान, खराब प्रदर्शन करने वाले CO को चेतावनी, रेगुलर होगी समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >