अहिले में अगलगी में गेहूं के बोझे जले, हजारों की क्षति

नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में हुई घटना

अगिआंव. नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में रविवार की रात आग लगने के कारण पांच बीघा की गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम में अचानक आग लगने से पोसवां पंचायत के अहिले गांव निवासी कमलेश सिंह का गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गये और आग बुझाने के प्रयास करने लगे, जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक गेहूं के टाल को अपने चपेट में ले चुका था. हालांकि अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं जो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >