गंगा नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि से शाहपुर दियारा के लोग सहमें

खड़ी फसलों को भारी नुकसान की आशंका

शाहपुर.

गंगा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से शाहपुर के दियरांचल क्षेत्र में बाढ़ की जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शाहपुर दियारा क्षेत्र के लालू डेरा, लच्छू टोला व दामोदरपुर समेत कई पंचायतों में गंगा का पानी अब मैदानी इलाकों में फैलने लगा है, जिससे दियारा क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं.

बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ की खड़ी फसलों का नष्ट होने की आशंका जतायी जा रही है. गंगा के जल स्तर में वृद्धि के साथ ही शाहपुर के दियारा के निचले नये इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैलाने लगा है. शाहपुर प्रखंड स्थित धर्मावती नदी व सोनिया भगड़ का पानी तेजी से बढ़ते हुए खेतों में घुसने लगा है. अब लोगों को लगने लगा है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी वही दुर्दशा होगी. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग सुरक्षित जगहों पर जाने की तैयारी करने लगे हैं. कई लोग अपने मवेशियों को लेकर दामोदरपुर के बांध पर पहुंच गये हैं. कुछ लोग रिश्तेदारों यहां पलायन कर रहे हैं. सहजौली-पिपरा के बीच नवनिर्मित पुलिया पूरी तरह डूब चुका है. वहीं जवनिया गांव में गंगा के जल स्तर में वृद्धि के कारण तेजी से काटाव जारी है. गांव के लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल विस्थापित हुए परिवारों को अब तक जमीन नहीं मिली है. ये लोग खुले में या इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले बार से कटाव से पीड़ित 59 परिवारों को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी थी, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली. कटाव से पीड़ित परिवार सरकार से जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, जिससे इस रुक रुक कर बारिश और बाढ़ से राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >