कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

जब्त शराब 411. 480 लीटर का बाजार मूल्य छह लाख रुपये आंका गया

आरा

. जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश की ओर से एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर की ओर आ रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर ने निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश लाल रजक के नेतृत्व में टीम का गठन किया. टीम ने अगिआंव बाजार-पीरो में रोड पर बलुआही टोला गांव के पास (थाना-पीरो, भोजपुर) में एक क्रेटा कार की जांच की.

इस दौरान कार के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. वाहन पर बिहार का निबंधन संख्या लगा था. टीम ने मौके से वाहन चालक पटना जिले के दरियापुर निवासी स्व. उमाशंकर राय के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से 500 एमएल की 648 पैकेट किंगफिशर बियर, 180 एमएल की 336 पैकेट ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की, 750 एमएल की 24 पैकेट रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 750 एमएल का 12 पैकेट मैजिक मोमेंट बरामद की गयी. जब्त कुल 1020 पैकेट में 411.480 लीटर शराब है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब छह लाख रुपये के करीब आंका गया. जब्त शराब को उत्तरप्रदेश से भोजपुर लाया जा था. छापेमारी दल में निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश लाल रजक, सहायक अवर निरीक्षक कुमार गौरव एवं सहायक अवर बालकेश्वर राम के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >