लंदन के डरहम विश्वविद्यालय में पढ़ेंगे भोजपुर के रवि आनंद, एमबीए के लिए हुआ चयन

कोईलवर के रवि आनंद का लंदन के प्रतिष्ठित डरहम विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए चयन हुआ है. वे सत्र 2026-27 में मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट विषय में पढ़ाई करेंगे. चयन से परिजनों में खुशी है.

कोईलवर प्रखंड के कोईलवर निवासी रवि आनंद का चयन लंदन स्थित प्रतिष्ठित डरहम विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए हुआ है. वे सत्र 2026-27 में मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट विषय में एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट एमबीए पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे. इसके लिए वे एक वर्ष तक लंदन में रहकर उच्च शिक्षा हासिल करेंगे. पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद उन्हें छह महीने की इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा.

चिकित्सक दंपती के पुत्र हैं रवि आनंद

रवि आनंद कोईलवर के मूल निवासी चिकित्सक डॉ रामकुमार हिमांशु एवं डॉ विद्यारानी सिंह के पुत्र हैं. उनकी बहन रवि नंदनी सिंह भी चिकित्सक हैं.

रवि आनंद ने बताया कि मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के उद्देश्य से उन्होंने एमबीए पाठ्यक्रम का चयन किया है. विदेश में उच्च शिक्षा हासिल कर अपने करियर को नई दिशा देने की उनकी योजना है.

चयन की जानकारी से परिजनों में खुशी

डरहम विश्वविद्यालय में चयन की जानकारी मिलने के बाद परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रवि आनंद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >