कोईलवर में 6 सितंबर को पावर कट, पीएसएस के सभी 11 केवी फीडर रहेंगे बंद, इन इलाकों में प्रभावित होगी बिजली

कोईलवर पीएसएस में 33 केवी इनकमिंग और 11 केवी फीडर की मीटरिंग यूनिट बदली जाएगी. रविवार, 6 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान कोईलवर नगर पंचायत और आसपास के दर्जनों गांवों में बिजली नहीं आएगी.

koilwar power cut: कोईलवर पीएसएस में 33 केवी इनकमिंग परेव फीडर तथा 11 केवी कोईलवर शहरी फीडर के दोषपूर्ण मीटरिंग यूनिट को बदलने का कार्य किया जायेगा. इसके कारण रविवार, 6 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कोईलवर पीएसएस के सभी 11 केवी फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.

इन क्षेत्रों की बिजली रहेगी प्रभावित

विद्युत आपूर्ति बंद रहने से कोईलवर नगर पंचायत सहित धनडीहा, कुल्हड़िया, सकड्डी, चंदा, राजापुर, दौलतपुर, कायमनगर, वीरमपुर, सोनघट्टा, पचैना और आसपास के लगभग दर्जनों गांव प्रभावित रहेंगे. विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >