भीषण गर्मी में पानी व बिजली की किल्लत के विरोध में सड़क पर उतरे मुहल्लावासी

शहर के मछुआटोली सहित कई इलाको के लोग बिजली कटौती से हैं परेशान

आरा

. बिजली और पानी के सवाल पर शहर के मछुआटोली मोड़ पर सैकड़ों मुहल्लावासियों ने मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन काे बाधित कर दिया और नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसी दौरान भाकपा माले नेता सह क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुहल्लावासियों के समर्थन में सड़क पर उतर कर स्थिति को और भी गंभीर बना दिये. विदित हो कि एक माह से मछुआटोली स्थित पानी टंकी का मोटर जल गया है.

नगर आयुक्त और मेयर से शिकायत करने के बावजूद निगम प्रशासन लापरवाह बना रहा और मुहल्लावासी पानी के लिए त्राहिमाम करते रहे. जिसका परिणाम आक्रोशित मुहल्लावासियों ने बुधवार को सुबह मुख्य मार्ग को जाम कर नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. सड़क जाम के दौरान माले नेता क्यामुद्दिन अंसारी ने मोबाइल से मछुआटोली पानी टंकी के मोटर बदलने और बिजली के सवाल पर सबसे पहले बुडको कंपनी के पदाधिकारी अनामिका, फिर नगर आयुक्त, आरा मेयर, आरा अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की, परंतु किसी भी पदाधिकारी से बात नहीं होने के बाद मुहल्लावासी और आक्रोशित हुए. अंसारी ने कहा कि आरा शहर के मछुआटोली, अबरपुल, भलुहीपुर, बेगमपुर, अहिरपुरवा सहित संपूर्ण आरा शहर में पीने के पानी के लिए हाहाकार मची हुई है, पर आरा शहर के पानी सप्लाई की एजेंसी बुडको किसी भी वार्ड पार्षद की बात नहीं सुनती. यह कंपनी नल जल योजना को लूट व भ्रष्टाचार की योजना में तब्दील हो गयी है. आरा शहर में पानी पहुंचाने में बिहार सरकार और आरा नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से विफल है. भाकपा माले नेता ने कहा कि पानी और बिजली की समस्या में सुधार के लिए पार्टी जोरदार आंदोलन चलायेगी. बाद में कई घंटे सड़क जाम के बाद जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात हुई और आरा नगर आयुक्त सड़क जाम स्थल पर आकर दो दिन में मोटर बदलने, पानी और बिजली की समस्या दूर करने का आश्वासन दिये, तब जाकर लोग सड़क जाम वापस लिये.

वहीं, धरहरा में बिजली के सवाल पर भी लोग सड़क पर उतर गये. इस सड़क जाम के दौरान वार्ड पार्षद जाकिर साहब, शहिदा खातुन, जमीला खातुन, आसमा खातुन, सितारा खातुन, अखतरी खातुन, संजू देवी, संजय कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, मो.तनवीर,मो.इब्राहीम, मो.महमुद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर