पीरो में अतिक्रमण और सड़क जाम से लोग हलकान, प्रशासन लापरवाह

स्थानीय प्रशासन बना हुआ है मूकदर्शक, जनता परेशान

पीरो.

शहर में अतिक्रमण और सड़क जाम की समस्या आम हो गयी है. अतिक्रमण और इस कारण हर दिन होनेवाले सड़क जाम से स्थानीय लोग पूरी तरह हलकान हो गये हैं. इस समस्या के प्रति स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और उपेक्षा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

शहर की हालत इतनी बदतर हो गयी है कि शहर में पैदल चलना जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया है. इस कारण यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. पिछले दिनों नगर प्रशासन की ओर से शहर से अतिक्रमण हटाने का दिखावा भर किया गया. इस कारण आज भी पूरे शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का स्थाई कब्जा हो चुका है. वहीं आधी सड़क भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. इस कारण छोटे बड़े वाहनों और बाइक के साथ साथ पैदल चलने वाले भी बीच सड़क पर ही चलते नजर आते हैं. हालत यह है कि यहां कभी भी लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >