लूटकांड में बक्सर के कुख्यात शेरू का भी हाथ

जेल में बंद कुख्यात शेरू बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है

आरा.

तनिष्क शोरूम लूटकांड में बक्सर के कुख्यात शेरू सिंह का भी नाम सामने आ रहा है. हत्या के मामले में जेल में बंद कुख्यात शेरू बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. उसे कुछ साल पहले हत्या में सजा भी सुनायी गयी थी. फिलहाल वह एक जेल में बंद है. सूत्रों के अनुसार उसने ही तनिष्क शोरूम लूटकांड के लिए लाइनर को हायर किया था. एसटीएफ के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार लूटकांड में गिरफ्तार लाइनरों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है. बताया जा रहा है कि बक्सर निवासी कुख्यात ने पश्चिम बंगाल के जेल में बंद नालंदा निवासी अंतरराज्यीय सोना लूट के मास्टर माइंड सुबोध सिंह के इशारे पर दोनों लाइनरों को 20 लाख रुपये पर हायर किया गया था. ऐसे में पुलिस बक्सर निवासी कुख्यात और पश्चिम बंगाल के जेल में बंद सोना लूट के मास्टर माइंड सुबोध सिंह के कनेक्शन को खंगालने में जुटी है. एसटीएफ सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार लाइनर सूरज जेल में रहने के दौरान बक्सर निवासी कुख्यात के संपर्क में आया था. जमानत पर आने के बाद ही वह जेल में बंद कुख्यात के संपर्क में था. उसी दौरान कुख्यात द्वारा उसे तनिष्क शोरूम लूट कांड के लिए हायर किया गया था. सूत्रों के अनुसार सूरज ने लूट कांड को अंजाम देने आये अपराधियों को अपने घर में पनाह दी थी. उसके बाद विशाल के साथ सभी द्वारा तनिष्क शोरूम की रेकी की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >