पंखे की कुंडी से लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिसपरिजन कह रहे आत्महत्या करने की बात

आरा.

जिले के आयर थाना क्षेत्र के बरघारा गांव में पंखे की कुंडी से लटका एक युवक का शव मिला. उसका शव सोमवार की सुबह उसके कमरे से बरामद किया गया. मृतक के गले पर काला रंग का निशान पाया गया है. वहीं, परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है.

शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बरघारा गांव निवासी रामपति सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार उर्फ निरहुआ है, जो मजदूरी करता था. इधर, मृतक के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है. उसकी पत्नी 15 दिन पूर्व अपने मायके गयी थी. रविवार की शाम पांच बजे मजदूरी कर घर वापस लौटा. इसके बाद घर में मवेशी को चारा देने के बाद घर के अन्य काम किया. उसके बाद रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. सोमवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो उसके बड़े भाई भगवान सिंह उसे उठाने गये और उसके कमरे के बाहर से उसे काफी आवाज लगायी, लेकिन वह नहीं उठा. इसके बाद उसके भाई ने जब दरवाजे के अंदर होल से देखा, तो वह पंखे के कुंडी से लटका हुआ मिला. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची. तब दरवाजे को तोड़कर उसके शव को नीचे उतरा गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने उसके द्वारा ही गले में गमछा बांध पंखे की कुंडी से लटक कर आत्महत्या करने की बात कही है पर उसने आत्महत्या क्यों की. इसका कारण नहीं स्पष्ट हो सका है. वहीं पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार फांसी लगाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 6 जून 24 को हुई थी. वह अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां देवरानी देवी, पत्नी सोनी देवी व तीन भाई भगवान सिंह, लोका सिंह , वीरेंद्र सिंह एवं एक बहन सुमित्रा कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां देवरानी देवी , पत्नी सोनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >