आरा में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, माता-पिता को ग्रामीणों ने बचाया

Arrah News: बाढ़ के पानी में पति-पत्नी व पुत्र समेत चार लोग डूबे. स्थानीय लोगों ने डूब रहे पति-पत्नी को बचा लिया. लेकिन उनके पुत्र व पुत्री की पानी में डूबने से मौत हो गयी.

Arrah News: आरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव स्थित लकड़िया पुल के समीप बाढ़ के पानी में पति-पत्नी व पुत्र समेत चार लोग डूब गये. हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा पानी में डूब रहे पति-पत्नी को बचा लिया गया. जबकि उनके पुत्र व पुत्री की पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिला के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी राम प्रकाश मिश्रा का छह वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार एवं तीन वर्षीया पुत्री मालती कुमारी शामिल हैं.

साली की बेटी की मौत की खबर सुनकर जा रहे थे उनके घर

वे लोग वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में किराये के मकान लेकर रहते हैं. राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनकी साली की बेटी करिश्मा कुमारी की अचानक मौत हो गयी थी, जिसको लेकर वे अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ सारंगपुर गांव अपनी साली के घर जा रहे थे,

बाढ़ के पानी में फिसल गया पैर,गड्डे में डूबने से हुई बच्चों की मौत

लेकिन बाढ़ का पानी बढ़ जाने के कारण चारों तरफ पानी था, जिसको लेकर वह रोड के किनारे से नहीं जाकर खेत से होकर जा रहे थे. जाने के क्रम में वह अपने पुत्र व पुत्री को अपने कंधे पर बैठाये हुए थे, तभी गढ्ढा आ गया और उनका पैर फिसल गया, जिससे चारों डूबने लगे. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा, तो चारों को पानी से निकाला, लेकिन उनके पुत्र बजरंगी कुमार एवं पुत्री मालती कुमारी की मौत हो गयी थी.

यह भी पढ़ें : 12 सौ करोड़ रुपये की लागत के साथ लखीसराय में बनेगा मरीन ड्राइव, नगर को मिलेगी जाम से मुक्ति

घर में मचा कोहराम

जबकि वह एवं उनकी पत्नी शिखा देवी बाल-बाल बच गयी. बताया जाता है कि मृत बच्चों के पिता पेशे से रिक्शा चालक हैं. घटना के बाद मृत बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत बच्चों के पिता राम प्रकाश मिश्रा, मां शिखा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर