आहर से मिले मां-बेटी के शव, मृतका के भाई ने हत्या का लगाया आरोप

घटना के बाद मृतका मायकेवालों व दो बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के एकवारी आहर से मंगलवार की रात मां-बेटी के शव बरामद होने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जहां घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया. मृतका की पहचान एकवारी निवासी शिवनारायण सिंह की पत्नी 25 वर्षीया सुमन देवी व उसकी पुत्री नौ वर्षीया शिवानी कुमारी के रूप में हुई. ग्रामीणों की मानें तो पति शिवनारायण सिंह शराबी प्रवृत्ति का है, जो शराब के नशे में पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था. रक्षाबंधन के दिन मृतका के भाई के समक्ष मारपीट करने लगा, जहां भाई के द्वारा बीच- बचाव कर मामले को शांत किया गया, लेकिन सोमवार के रात्रि से ही मां-बेटी लापता थीं, जहां मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ. पुलिस के पहुंचने के पहले परिजन एवं ग्रामीणों के द्वारा शव को आहर से बाहर निकाला गया तथा मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह लगभग चार बजे पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया.

मृतका के भाई ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी : घटना की सूचना पाकर मृतका के भाई चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी संजीत यादव के द्वारा स्थानीय थाने में हत्या कर साक्ष्य को छुपाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया, जिसमें पति शिवनारायण सिंह पर मोटरसाइकिल एवं सोने की चेन को लेकर बराबर मारपीट करने के आरोप लगाया तथा कहा कि कुछ दिन पहले सोने की चेन दी थी, लेकिन मोटरसाइकिल के लिए बराबर मारपीट की जा रही थी. वहीं, सोमवार की रात्रि में शिव नारायण सिंह अपने पिता भाई सहित अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया तथा साक्ष्य छुपाने की कोशिश की.

आरोपित पति सहित पूरा परिवार है फरार : घटना के बाद से शिवनारायण सिंह के सभी परिवार फरार बताये जा रहे हैं. चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी मृतका सुमन देवी की शादी शिवनारायण सिंह से हुई थी. उसकी दो पुत्रियां (मृतका) 9 वर्षीय शिवानी कुमारी, पांच वर्षीय सलोनी कुमारी व करीब तीन वर्षीय शिवम कुमार है. परंतु मां और बड़ी बहन की मौत के बाद सलोनी और शिवम का रो -रो कर बुरा हाल हो गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया है कि उक्त मामले में मृतका के भाई के बयान पर पति, देवर व ससुर समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उन्होंने कहा कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है. जांच के लिए घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची थी. वहीं उन्होंने बताया कि पति की गिरफ्तारी के बाद ही सारी जानकारियां मिल सकेंगी. इसके लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.