ब्रह्मपुर जल चढ़ाने गयी मां बेटी की सड़क हादसे में मौत

पति भी गया था गुप्ताधाम, हादसे की खबर सुनकर वापस आया

सहार.

प्रखंड क्षेत्र के एकवारी की मां-बेटी की बक्सर जिले के ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ में पूजा-पाठ करने जाने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार एकवारी निवासी सोनू सोनी की 25 वर्षीया पत्नी दुर्गावती देवी अपने पुत्र शंकर सोनी तथा तीन वर्षीय पुत्री रोशनी को लेकर ससुर अजय सोनी के साथ ब्रह्मपुर भगवान शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करने मोटरसाइकिल से रविवार को जा रही थी. इसी दौरान ब्रह्मपुर के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण मां- बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गयीं, जिन्हें ब्रह्मपुर पुलिस के द्वारा इलाज के लिए बक्सर भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मां- बेटी को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद प्रशासन के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. सोमवार को गांव में मां-बेटी के शव आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पति सोनू सोनी भी गुप्ताधाम पूजा पाठ करने गया था, जहां घटना की सूचना मिलने के बाद घर लौटा. इसके बाद दाह संस्कार किया गया. घटना की सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी और भाजपा नेता घनश्याम राय एकवारी परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया तथा प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है. सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल : मां बेटी की मौत ने खोली श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था की पोल प्रशासन द्वारा बाबा बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार परेशानी ना हो. इसको लेकर रविवार की देर शाम से ही सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश पर रोक व मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के जवानों के तैनात करने की घोषणा की गयी थी, लेकिन इसके बावजूद रविवार की देर शाम तक मंदिर रोड में वाहन दौड़ते रहे, जिसका नतीजा यह हुआ कि ट्रैक्टर के धक्के से मोपेड सवार मां बेटी की मौत हो गयी. अगर वाहन प्रवेश पर रोक रहती, तो शायद मां-बेटी की जान बच सकती थी. सोमवारी के दिन भी पुलिस के सामने से दौड़ते रहे वाहन रविवार की देर शाम मां बेटी की मौत के बाद प्रशासन सचेत नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.