करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव पावर ग्रिड स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार की शाम हुई घटना

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव पावर ग्रिड स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार की शाम बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी स्व.सीताराम राय का 30 वर्षीय से पुत्र संदेश कुमार राय उर्फ संतोष है. वह गीधा स्थित गैस प्लांट में काम करता था. इधर भकुरा पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र रजक ने बताया कि गांव में 11 वोल्ट का हाइ टेंशन विद्युत प्रवाहित तार पावर ग्रिड से होकर गुजरता है. गुरुवार की शाम वह पावर ग्रिड स्थित काली मंदिर के समीप मवेशी बांध रहा था. इस दौरान उसका हाथ बिजली के खंभे में स्पर्श कर गया, जिसके कारण वह करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व दो भाइयों में छोटा था. उसके परिवार में पत्नी संजू देवी व एक पुत्र पीयूष एवं एक पुत्री शिवानी कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी संजू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >