Arrah News : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी बाजार के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए चरपोखरी सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अजीत कुमार है. वह पीरो प्रखंड के कतार गांव स्थित 10 +2 हाईस्कूल में शिक्षक हैं. इधर, जख्मी शिक्षक के परिजन ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह वह बाइक द्वारा कातर गांव स्थित अपने स्कूल ड्यूटी जा रहे थे. इस दौरान चरपोखरी बाजार के समीप उनके बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया. जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
आरा: स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, गंभीर रूप से घायल
चरपोखरी बाजार के पास एक सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से यह दुर्घटना हुई. घायल शिक्षक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जख़्मी शिक्षक का फोटो | Prabhat Khabar Network