भोजपुर के 1.34 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में पहुंची 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, शाहपुर में सबसे ज्यादा प्रभावित

भोजपुर जिले के 1 लाख 34 हजार 247 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से प्रति परिवार 7,000 रुपये की अनुग्रह राशि डीबीटी के माध्यम से जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राशि हस्तांतरित की.

आरा. भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में अनुग्रह अनुदान की राशि हस्तांतरित की. इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया.

1 लाख 34 हजार 247 परिवारों को मिली राशि

भोजपुर जिले के 1 लाख 34 हजार 247 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी. वहीं, शेष पात्र परिवारों को राशि हस्तांतरित किये जाने के लिए डेटा प्रेषण का कार्य जारी है.

आरा सदर में 33,900, शाहपुर में 52,378 परिवार

जिले में अंचलवार बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी गयी अनुग्रह राशि का विवरण इस प्रकार है :

  • आरा सदर – 33,900 परिवार
  • बड़हरा – 43,636 परिवार
  • बिहिया – 3,327 परिवार
  • कोईलवर – 1,006 परिवार
  • शाहपुर – 52,378 परिवार
  • कुल – 1,34,247 परिवार

कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक व अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, लोकसभा सदस्य सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक महेश पासवान, राधाचरण साह, विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष तथा महापौर मौजूद रहे.

इसके अलावा जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा संबंधित अंचल अधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >