आरा-सिन्हा मार्ग पर दो बाइकों की सीधी टक्कर, दंपति समेत चार लोग घायल

आरा-सिन्हा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक दंपति सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Arrah News : आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई.

हादसे में दोनों बाइक पर सवार दंपति समेत चार लोग जख्मी हो गए. जिसके बाद परिजनों द्वारा जख्मी दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं जख्मी दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोगों का इलाज परिजनों द्वारा अपने स्तर से निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू साह, 25 वर्षीया उसकी पत्नी जुली कुमारी एवं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक शामिल हैं.

पिरौटा गांव मोड़ के पास हुआ हादसा

इधर, जख्मी दंपति के परिजनों ने बताया कि सोनू साह अपनी पत्नी जुली कुमारी के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से आरा जा रहे थे. जबकि दूसरा बाइक सवार आरा से सरैया बाजार की ओर जा रहा था. उसी दौरान पिरौटा गांव मोड़ के समीप दोनों की बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई.

सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

तब परिजनों द्वारा एक बाइक पर सवार जख्मी सोनू साह व उसकी पत्नी जुली कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं जख्मी दूसरे बाइक सवार दो अन्य लोगों का इलाज परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >