पीरो में मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान

रात को कौन कहे दिन में भी बैठना हो रहा मुश्किल

पीरो.

शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से शहर के लोग परेशान नजर आ रहे हैं. मच्छरों के प्रकोप का आलम यह है कि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर थोड़ी देर नहीं बैठ सकता. शाम होने पर परेशानी और बढ़ जाती है. इस कारण स्थानीय लोगों का कही बैठना, खाना और पीना मुश्किल हो हा है. वहीं दूसरी ओर नगर परिषद प्रशासन आमजन की इस समस्या से अंजान बना हुआ है. लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से खरीदी गयी फागिंग शोभा की वस्तु बनी हुई है.

नगर परिषद के अधिकारी व कर्मियों की लापरवाही के कारण फागिंग मशीन का इस्तेमाल केवल दिखावे के लिए किया जाता है. कायदे से फागिंग मशीन का नियमित इस्तेमाल कर मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, लेकिन यहां महीने दो महीने में एकबार दिखावे के लिए उपयोग की जाती है. सामाजिक कार्यकर्ता भरत प्रसाद इंडिया, अशोक सुमन, ब्रजेश सिंह समेत दर्जनों लोगों ने नगर प्रशासन से मच्छर रोधी दवा का नियमित छिड़काव कराने और नगर क्षेत्र को मच्छरों के प्रकोप से मुक्त करने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >