भोजपुर: बाढ़ का पानी घटा, 15 सितंबर से शाहपुर डिग्री कॉलेज में ऑफलाइन होंगी कक्षाएं

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शाहपुर में 15 सितंबर 2026 से पठन-पाठन का कार्य ऑफलाइन माध्यम से पुनः शुरू होगा. बाढ़ का पानी घटने के बाद यह निर्णय लिया गया है. अब ऑनलाइन कक्षाएं मान्य नहीं होंगी.

Shahpur Degree College: श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शाहपुर में 15 सितंबर 2026 से पठन-पाठन का कार्य पुनः ऑफलाइन माध्यम से शुरू होगा. बाढ़ के कारण पिछले दिनों महाविद्यालय में कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा था.

बाढ़ का पानी घटने के बाद लिया गया निर्णय

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ का पानी काफी कम हो गया है और महाविद्यालय तक आवागमन की स्थिति भी लगभग सामान्य हो गयी है. इसे देखते हुए 15 सितंबर से सभी कक्षाएं महाविद्यालय परिसर में ही संचालित की जाएंगी.

ऑनलाइन कक्षाएं अब मान्य नहीं होंगी

प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि 15 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से संचालित होने वाली कक्षाएं मान्य नहीं होंगी. सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक एवं कार्यालयीय कार्यों का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

नियमित गतिविधियों में सहयोग की अपील

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधितों से नियमित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >