सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत

अगिआंव गांव में मंगलवार की शाम हुई घटना

अगिआंव . गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में मंगलवार की शाम ग्रामीण सड़क पर दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अगिआंव गांव निवासी स्व भूषण शर्मा के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी घर जाने के दौरान सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी होने के बाद स्थानीय लोगो द्वारा अगिआंव पीएचसी ले जाया गया, जहां सिर में ज्यादा चोट आने के कारण डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा रेफर कर दिया. आरा सदर में प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मौत के बाद घर में मातम का माहौल छा गया. परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. मां गुड़िया कुंवर का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तीन बहनें खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी और गौरी कुमारी और एक भाई रवि कुमार था. माता गुड़िया कुंवर के इकलौते पुत्र होने के कारण घर का चिराग बुझ गया. सड़क दुर्घटना में ही 10 वर्ष पूर्व हुई थी पिता की मौत :बता दें कि मृतक रवि कुमार के पिता स्व भूषण शर्मा की भी दस वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. इस वक्त पिता और अब पुत्र दुर्घटना का शिकार बना. अब तो घर का चिराग भी बुझ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >