वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का भव्य आयोजन 24 को

आयोजकों ने कहा, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरीं

आरा.

राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के तत्वावधान में नागरी प्रचारिणी में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को होगा. इस कार्यक्रम में बिहार-यूपी-झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से दिग्गज जुट रहे हैं. इसको लेकर राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उर्फ लव जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि विजयोत्सव समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

इसमें आनेवाले अतिथियों के द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा. आरा में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गैर राजनीतिक तौर पर विजयोत्सव का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम को 24 अप्रैल को किए जाने का कारण यह है कि 23 अप्रैल को बाबू कुंवर सिंह जी के जगदीशपुर में उनकी प्रतिमा पर राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी तथा अन्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी. आगे श्री सिंह ने यह भी बताया कि बिहार के मंत्री राजू सिंह, उत्तर प्रदेश के विधान पार्षद ब्रजेश सिंह, विधान पार्षद विनित सिंह, विधान पार्षद महेश्वर सिंह, जगजीवन राम शोध संस्थान के निदेशक नरेंद्र पाठक, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि प्रताप शाही, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, मौर्या होटल के जीएम बीडी सिंह, होम्योपैथ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह, प्रिंसिपल डॉ विजय सिंह के अलावे बाबू वीर कुंवर सिंह के ऊपर ‘वीर कुंवर सिंह की प्रेमकथा’ पुस्तक लिखने वाले लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव भी इस विजयोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से कुंवर सिंह के कई अनछुए पहलूओं पर भी चर्चा होगी और आगे कई रणनीति पर काम किये जाने को लेकर एक रुट चार्ट तैयार किया जायेगा. आगे श्री सिंह ने कहा कि इस बैठक का मूल उद्देश्य था कि किसी प्रकार 24 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाया जाये. इसमें लगभग 5 हजार से अधिक लोगों के शिरकत करने की संभावना है, जिसमें 1000 सिर्फ महिलाएं होंगी. इस कार्यक्रम का मकसद है लोगों तक बाबू साहब की देश की आजादी के लिए किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना. सभी लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है. सारे लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में तन-मन-धन से जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >