भोजपुर में ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर ई-रिक्शा और बाइक की दर्दनाक टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई और ई-रिक्शा पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गए.

Bhojpur Road Accident : भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर हुए हादसे में ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो चचेरे भाई और ई-रिक्शा पर सवार एक युवक घायल हो गए. सभी घायलों को पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चालक ने दम तोड़ दिया.

E-Rickshaw Accident Bhojpur: पीछे से टक्कर के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सोनू शर्मा ई-रिक्शा से सवारी लेकर पीरो लौट रहे थे. इसी दौरान सहार स्थित मंदिर से अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार लवकुश कुमार और उसका चचेरा भाई इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से ई-रिक्शा से टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

Arrah News : इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक सोनू शर्मा की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार दोनों चचेरे भाइयों और ई-रिक्शा पर सवार भड़सर गांव निवासी कुलवंत कुमार का इलाज अस्पताल में किया गया.

Bhojpur News : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक सोनू शर्मा अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. उनके परिवार में पत्नी अनीता देवी और तीन बेटियां हैं. हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : भोजपुर DM के सामने खुली सरकारी अस्पताल की पोल, दंत चिकित्सक की शिकायत पर मौके से CS को किया फोन



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md. Wasim

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >