पीरो में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, बिना अनुज्ञप्ति पंडाल निर्माण की नहीं मिलेगी अनुमति

प्रशासन ने पीरो में दुर्गापूजा की तैयारियों के तहत समितियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के पंडाल निर्माण या सार्वजनिक आयोजन की इजाजत नहीं मिलेगी. डीजे बजाने व रास्ता अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई होगी.

durga puja: दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में पीरो में दुर्गापूजा कमिटियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीएम ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति के अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण या सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में या मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

बिना अनुमति पंडाल बनाने पर होगी कार्रवाई

एसडीएम ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंडाल निर्माण से पहले आवश्यक अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति के पंडाल निर्माण या सार्वजनिक आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होंने पंडाल निर्माण में ज्यादातर सूती कपड़े का इस्तेमाल करने और अग्निशमन के लिए आवश्यक इंतजाम रखने का निर्देश दिया.

पंडाल में सीसीटीवी और वालंटियर रहेंगे तैनात

एसडीएम ने पूजा समितियों को पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही आवश्यक संख्या में वालंटियर नियुक्त करने और सभी वालंटियर को पहचान पत्र जारी करने को कहा. पूजा समिति के सदस्यों के पहचान पत्र अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया.

डीजे बजाने और रास्ता अतिक्रमण पर रोक

बैठक में पूजा पंडाल और मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया गया. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सड़क या रास्ते का अतिक्रमण कर पूजा पंडाल नहीं बनाने को भी कहा. पंडाल निर्माण के दौरान आवागमन प्रभावित नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया.

बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डीएसपी कन्हैया कुमार के अलावा पीरो, चरपोखरी और तरारी प्रखंड के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. दुर्गापूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >