जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर लगायी डांट फटकार

जिलाधिकारी राजकुमार विगत कई दिनों से एक्शन मोड में है. लगातार कार्यालय में उनके द्वारा छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है.

आरा.

जिलाधिकारी राजकुमार विगत कई दिनों से एक्शन मोड में है. लगातार कार्यालय में उनके द्वारा छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कार्यालय में कर्मचारी एवं अधिकारी अपने समय से पहुंचने लगे हैं. इतना ही नहीं इस कारण कर्मचारियों एवं अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है. चार दिन पहले आरा सदर अंचल कार्यालय में उन्होंने पहुंचकर उन्होंने राजस्व कर्मचारी के लिए काम कर रहे एक दलाल को पकड़ा था. गुरुवार को आरा सदर भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय से अपनी मां की जगह काम कर रहे कमलेश कुमार सिंह नामक एक कर्मी को पकड़ा था.

शनिवार को भी समाहलणालय में किया निरीक्षण तो भागे अवैध रूप से कम कर रहे लोग

: शनिवार को भी जिलाधिकारी एक्शन मोड में दिखे. उन्होंने सुबह कार्यालय पहुंचते ही अपने चैंबर से निकल पड़े. कई कार्यालय का निरीक्षण किया जा सके. इस दौरान उन्होंने समाहरणालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान कर्मचारी एवं अवैध रूप से काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गयी. भागम भाग की स्थिति बन गयी. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल कार्यालय स्थापना शाखा आपूर्ति शाखा निर्वाचन शाखा सहित कई शाखाओं का निरीक्षण किया एवं किसी तरह की गड़बड़ी पढ़ाई जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया.

विशेष सचिव ने कोषागार कार्यालय का किया निरीक्षण : आरा.

विशेष सचिव, वित्त विभाग सह निर्देशक कृषि विभाग, बिहार, पटना द्वारा भोजपुर कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया गया. कोषागार निरीक्षण के क्रम में विशेष सचिव द्वारा एसी, डीसी बिल, एनपीएस,पेंशनर का लाइफ सर्टिफिकेट, रिव्यू नॉट ओके बिल, विभाग स्तर पर लंबित मासिक लेखा का ससमय भेजे जाने आदि से संबंधित बिंदुओं पर पृक्षा की गयी. विशेष सचिव द्वारा वरीय कोषागार पदाधिकारी संजय कुमार को आवश्यक निर्देश दिए गए. इस अवसर पर दोनों सहायक कोषागार पदाधिकारी श्याम किशोर पटेल तथा ईशान कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >