आरा में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने तटबंधों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के दिए निर्देश

आरा में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए डीएम मनेश कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Arrah Flood Preparedness : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ की स्थिति एवं तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

उन्होंने बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिले में की गई तैयारियों की विभागवार समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

संवेदनशील स्थलों की निगरानी और संसाधनों की उपलब्धता

उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी तथा संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा.

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, आवश्यकता के अनुरूप नाव, मोटरबोट, बचाव दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा

श्री मीणा ने स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, परिवहन, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की भी समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दवाओं, खाद्यान्न, पेयजल, पशुचारा एवं अन्य जरूरी सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा), भोजपुर, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >