चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप बुधवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अमित कुमार की 30 वर्षीया पत्नी दिव्या कुमारी है.

इधर, मृतका के पति अमित कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की बड़ी चाची का बुधवार को देहांत हो गया है. इसको लेकर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव अपने ससुराल जा रहे थे. उसी दौरान बेलाउर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार में रहे ट्रक ने उन्हें चकमा दे दिया, जिससे उनकी पत्नी असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्र अयांश एवं एक पुत्री अनन्या है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >