संदेहास्पद स्थिति में प्राइवेट नर्स की मौत

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक प्राइवेट नर्स की मौत हो गयी.

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक प्राइवेट नर्स की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. वहीं परिजन द्वारा महावीर टोला स्थित प्राइवेट अस्पताल के एक संचालक पर उन्हें मारने की आशंका जताई जा रही है. उधर घटना की सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय,अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली. उसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मृतका तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदहां गांव निवासी अरविंद कुमार की 39 वर्षीया पत्नी रेखा देवी है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला वार्ड नंबर 39 में किराए के मकान लेकर रहती थी. वह पेशे से प्राइवेट नर्स थी एवं करीब बारह वर्षो से आरा शहर के जज कोठी स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि रेखा देवी नामक एक महिला है जो किसी अस्पताल में नर्स का काम करती थी. कल रात किसी दूसरे अस्पताल में इन्हें डिलीवरी के लिए बुलाया गया था. वापस आने के क्रम में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उस अस्पताल के स्टाफ द्वारा इन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. वहीं प्रथम दृश्य डॉक्टर द्वारा बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. हालांकि हम लोग मृतका के शव पोस्टमार्टम करवा रहे है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी साक्ष्य निकाल कर आयेगा. उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं उन्होंने बताया कि मृतका परिवार द्वारा अभी किसी भी प्रकार का कोई आरोप या आशंका नहीं जताया जा रहा है. इधर मृतका के बेटे अनूप ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल के संचालक सुनील कुमार के द्वारा फोन कर इमरजेंसी डिलीवरी केस के लिए उन्हें अपने क्लीनिक में बुलाया गया था. जिसके बाद वह अपनी मां को बाइक से छोड़ने बड़ी मठिया स्थित हनुमान मंदिर के पास आया और उन्हें छोड़कर वापस लौट गया. इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब पौने सात बजे प्राइवेट अस्पताल के संचालक सुनील कुमार द्वारा फोन कर उसे बताया गया कि तुम्हारी मम्मी सदर अस्पताल में भर्ती है. जिसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां रेखा देवी मृत अवस्था में पड़ी है. इसके बाद उक्त संचालक द्वारा पहले शहर के बाईपास रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सक न होने के कारण वहां से धनुपरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसने बताया कि इसके बाद जब उसने सुनील कुमार से अपनी मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह मेरे अस्पताल से अहले सुबह करीब चार बजे ही निकल गई थी. जब मैं सुबह मॉर्निंग वॉक पर आया था तो मैंने देखा कि वह बड़ी मठिया स्थित हनुमान मंदिर के पास गिरी पड़ी है. जिसके बाद में उन्हें रिक्शा पर लाद आरा सदर अस्पताल लेकर आया और उन्हें भर्ती कराया. वहीं दूसरी तरफ उसने बताया कि सुनील कुमार द्वारा पहले बताया गया कि उनका मोबाइल गुम हो गया है. इसके बाद दोबारा फोन कर बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं. यही नहीं उनके मोबाइल का गुरुवार का सब कॉल डिटेल डिलीट कर दिया गया है. सिर्फ आज सुबह जब मैं फोन किया था तो वही कॉल रिकॉर्ड है. जिसके आधार पर उसने महावीर टोला स्थित निजी हॉस्पिटल के संचालक सुनील कुमार पर उन्हें मारने की आशंका जताई है. जबकि मृतक का की मौत कैसे हुई या स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र अनूप, पीयूष एवं एक पुत्री प्रिया है. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार