आरा में सब्जी गोला हटाने के फैसले पर भड़के फुटपाथी दुकानदार, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

आरा में सब्जी गोला को सरकारी फरमान पर उजाड़ने का फैसला फुटपाथी विक्रेताओं को नागवार गुजरा है. उन्होंने बैठक कर तीखे विरोध का एलान किया है और 17 सदस्यीय संघर्ष मोर्चा का गठन किया है.

आरा में बीती रात सब्जी गोला के सभी फुटपाथी विक्रेताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई. बैठक में सैकड़ों फुटपाथी सब्जी विक्रेताओं ने हिस्सा लिया. इसमें आरा सब्जी गोला को उजाड़ने के सरकारी फरमान पर सब्जी विक्रेताओं के अंदर काफी गम व गुस्सा देखने को मिला.

सब्जी विक्रेताओं की बैठक में गहन विचार-विमर्श हुआ कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के मनमाने तरीके से उजाड़ने का तीखा विरोध किया जाएगा.

इस बैठक में मौजूद भाकपा माले राज्य स्थायी समिति सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सब्जी गोला में फुटपाथ से सब्जी बेचने वालों को सबसे पहले संगठित होना होगा तथा जिला प्रशासन के मनमाने ढंग से सब्जी गोला उजाड़ने के फरमान की तीखी आलोचना की.

संघर्ष की रणनीति और 17 सदस्यीय मोर्चा का गठन

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने तीखे शब्दों में कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के सब्जी गोला उजाड़ने का विरोध किया जाएगा. इसके लिए पहले जिला पदाधिकारी महोदय से मुलाकात कर अपनी बातें रखी जाएंगी.

Also Read : आरा में स्कूल वैन हादसा, प्री-प्राइमरी के मासूमों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सब्जी गोला में फुटपाथ को बचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो सभी फुटकर सब्जी विक्रेताओं को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा. भाकपा माले नेता ने बताया कि 17 सदस्यीय फुटपाथी सब्जी विक्रेता संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है.

Also Read : आरा में हजारों मवेशियों पर मंडरा रहा बरसाती बीमारियों का खतरा, टीकाकरण नहीं होने से पशुपालक चिंतित

माले नेता ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में हम सभी सब्जी विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल 11 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी बातें रखेगा.

संघर्ष मोर्चा के प्रमुख सदस्यों के नाम

फुटपाथी सब्जी विक्रेता संघर्ष मोर्चा में शामिल प्रमुख लोगों के नाम मो. नासीर, मुन्ना राईन, इन्दू देवी, पनवा देवी, मो. जावेद, मो. युनुस, दिवाकर प्रसाद, मो. मकसुद, चन्दन चौरसिया, श्रीभगवान और फिरोज आलम हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >