बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.
योजना के तहत वर्ष 2026 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
वहीं, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मुस्लिम छात्राओं को भी 15,000 रुपये तथा फौकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.
समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील
विभाग ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से संपन्न किया जा सके.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
