पति से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

आरा जंक्शन के रेल यार्ड के समीप शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा जंक्शन के रेल यार्ड के समीप शुक्रवार की सुबह पति से झगड़े के बाद एक महिला ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी के पहले वह अपने मासूम पुत्र को प्लेटफाॅर्म पर बैठा दिया, जिससे उसकी जान बच गयी. हादसे में मृतका का सिर धड़ से अलग हो गया है. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी.

सूचना पाकर परिजन आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी गणेश सिंह की 29 वर्षीया पत्नी संजू देवी है. इधर, मृतका के भाई विकास यादव ने बताया कि गुरुवार की रात मोबाइल पर उससे करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई थी. उस समय सब कुछ ठीक था. शुक्रवार की सुबह जब वह सोया था, तभी उसकी बहन संजू देवी ने उसके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तुम्हारे जीजा नशे में मुझे गाली-गलौज कर रहे हैं. इन दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ उसने नहीं बताया. इसके बाद वह घर से करीब सुबह दस बजे अपने छोटे बेटे ऋषि को लेकर निकल गयी. इसी बीच यह घटना घट गयी. उसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनलोगों को मिली. जबकि मृतका की सास ने बताया कि जब मैंने उसके मोबाइल पर फोन किया, तो उसने बताया कि मैं अपने भाई से भेंट करने के लिए छोटे बेटे ऋषि के साथ जा रही हूं, शाम में आ जाऊंगी. तीन बच्चे घर पर ही है, उनको देखते रहिएगा. वहीं दूसरी तरफ सास ने में बताया कि उसका फोन पर पति से झगड़ा हुआ है. इस बात की जानकारी हम लोगों को नहीं है. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री ब्यूटी, स्वीटी व दो पुत्र आशु एवं ऋषि है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >