दो दिनों से लापता दो दोस्तों का शव आहर से बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

नारायणपुर थाना क्षेत्र के आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर चवरिया गांव के पास हुई घटना

आरा/अगिआंव.

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. इसमें दो दोस्तों के शव दो दिन बाद एक आहर से बरामद हुए हैं. रोशन कुमार और रजनीश कुमार नाम के दोनों दोस्त शनिवार की शाम को घर से निकले थे, पर उसके बाद से लापता हो गये थे. परिजन इसके बाद अनहोनी की आशंका से भयभीत थे. अभी प्राथमिकी दर्ज करने को सोच ही रहे थे, तब तक इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिली. पुलिस ने शवों के साथ ही उनकी बाइक भी घटना स्थल से बरामद की है.क्षत विक्षत हो गये थे शव : जब उनके शव मिले तब उनकी स्थिति बहुत ही चिंताजनक थी. दोनों के शरीर और चेहरे फुल चुके थे. उनके नाक मुंह से खून बह रहा था. रोशन कुमार,जो 25 वर्ष का था वह संदेश थाना क्षेत्र के बरतियर गांव का निवासी था. वह पिछले 13 वर्षों से टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था. रजनीश कुमार 18 वर्ष का था. वह गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव का निवासी था. वह भी आनंद नगर में किराये पर रह रहा था. रौशन स्नातक का छात्र था. जबकि रजनीश इंटर का छात्र था.शाम में फोन से हुई थी बात : परिजनों के अनुसार शनिवार शाम को रौशन और रजनीश इकवारी गांव के मुकेश राय के बेटे प्रकाश राय के बुलाने पर वहां गये थे. रोशन के पिता संतोष कुमार राय ने बताया कि उनके बेटे ने शाम को फोन करके सूचित किया कि वह और रजनीश एकवारी गांव में हैं और जल्द ही लौटेंगे, लेकिन इसके बाद से दोनों का कोई संपर्क नहीं हुआ. सोमवार की सुबह जब संतोष कुमार डेहरी ऑन सोन जाने के लिए निकले तब उन्हें किसी मित्र से जानकारी मिली कि रोशन का शव चवरिया गांव के आहर में मिला है. जब उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को दिखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी.एकवारी के प्रकाश राय पर हत्या करने का लगाया आरोप : मृतकों के परिजनों ने प्रकाश राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने दोस्तों को बुलाकर उनकी हत्या की साजिश की. रजनीश की मां ज्ञानती देवी ने भी इस संबंध में प्रकाश राय पर आरोप लगाया है कि उसने उनके बेटे और रोशन को बुलाकर मारपीट कर हत्या कर दी और फिर शवों को आहर में फेंक दिया. उन्होंने बताया कि रजनीश ने शनिवार शाम को फोन पर उनसे बात की थी तथा कहा था कि वह अपने दोस्त रौशन के साथ है. इसके बाद रात को जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तब भी उसने यही कहा कि वह एकवारी गांव में है तथा जल्दी लौटेगा.पुलिस व एफएसएल की टीम कर रही है जांच : घटना के तुरंत बाद नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की. उन्होंने सभी संभावित साक्ष्यों इकट्ठा किया. परिवारों के बीच मच गया है हाहाकार : दोनों मृतकों के परिवारों में हाहाकार मच गया है. इस घटना ने दोनों परिवारों में गहरा शोक और अविश्वास पैदा कर दिया है. रोशन कुमार के परिवार में उसकी मां ,पत्नी प्रियांशु कुमारी, एक भाई दीपक कुमार व एक ढाई साल का बेटा अमृतांश है. वही रजनीश कुमार के परिवार में उसकी मां ज्ञानती देवी एवं एक भाई सूरज कुमार है. रजनीश के पिता संतोष सिंह आरा स्थित एक निजी होटल में गार्ड हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर