आरा : तरारी में करंट लगने से व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

भोजपुर के तरारी प्रखंड में बिजली का करंट एक मवेशी के लिए जानलेवा साबित हुआ. पनवारी गांव में आहर में गिरे नंगे तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई. उसे बचाने के प्रयास में मवेशी मालिक भी झुलसकर घायल हो गए.

Arrah News : भोजपुर के तरारी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई. जबकि उसे बचाने का प्रयास कर रहे मवेशी मालिक झुलसकर घायल हो गए. घायल व्यक्ति का इलाज एक निजी क्लीनिक में कराया गया.

जानकारी के अनुसार पनवारी गांव निवासी राजेश पासी अपनी भैंस को चराने के लिए गांव के खेत तरफ ले गए थे जहां आहर में पड़े बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई.

भैंस को बचाने के प्रयास में राजेश पासी भी करंट की चपेट में आ गए , जिससे वे घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी क्लीनिक पहुंचाया गया , जहां प्रथमिकत उपचार कराया गया.

Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >