भरत तिवारी केस के बाद चर्चा में आए सरोज-पंकज त्रिपाठी पर FIR, घर से घायल काला हिरण बरामद

Shahpur Blackbuck Case : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए त्रिपाठी बंधुओं पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है. उनके घर से एक घायल काला हिरण बरामद हुआ है. यह मामला अब तूल पकड़ रहा है.

Shahpur Blackbuck Case : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद आंदोलन की अगुवाई करने वाले शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी त्रिपाठी बंधु काला हिरण रखने के मामले में फंस गए हैं. इस संबंध में बिलौटी गांव निवासी सरोज त्रिपाठी और उनके भाई पंकज त्रिपाठी के खिलाफ शाहपुर थाना में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

भोजपुर वन प्रमंडल आरा प्रक्षेत्र के शाहपुर वन कार्यालय के वन पदाधिकारी श्रीनिवास सिंह के बयान पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 11, 39 और 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

छापेमारी के दौरान घर से बरामद हुआ जख्मी काला हिरण

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बिलौटी गांव निवासी सरोज त्रिपाठी और उनके भाई पंकज त्रिपाठी ने अपने घर में काला हिरण रखा हुआ है. तभी सूचना के सत्यापन उपरांत शाहपुर थाने के सहयोग से वन विभाग की टीम ने सरोज त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी के घर छापेमारी की.

उस दौरान उनके घर से एक जख्मी हालत में काला हिरण बरामद किया गया. हालांकि छापेमारी के दौरान सरोज त्रिपाठी एवं पंकज त्रिपाठी घर पर नहीं मिले, जबकि परिजनों की ओर से काला हिरण रखने के मामले में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है.

पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई तथा छापेमारी के कारण

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read : Bharat Tiwari Encounter Case : 'एविडेंस के आधार पर हुई अक्षय कुमार की गिरफ्तारी', देखिए STF जवान के अरेस्टिंग पर क्या बोले बिहार के DGP

सूत्रों के अनुसार वन विभाग को काला हिरण और साही (साहिल) रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वन विभाग और शाहपुर थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई थी. जानकारी के अनुसार काला हिरण एवं साही प्रतिबंधित और संरक्षित जीव हैं. इसे घर में रखना, शिकार करना या किसी तरह से नुकसान पहुंचाना अपराध माना जाता है.

पुरानी रंजिश और अन्य मामलों की पृष्ठभूमि

बता दें कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद सरोज त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था.

फिलहाल भरत भूषण तिवारी के परिजनों और उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया है. इसे लेकर भारत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के द्वारा दोनों भाइयों के खिलाफ जान से मारने एवं धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Also Read : भोजपुर : बिहिया में युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, FIR दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >