भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई द्वारा 14 अगस्त को जेपी स्मारक से वार मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में एक बैठक की गई.
प्रभारी मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों की होगी सहभागिता
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित विधायकगण, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारी कर ली गई है.
तिरंगा यात्रा से राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान का भाव
तिरंगा यात्रा से लोगों में उत्साह का भाव उत्पन्न होगा. वहीं राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान का भाव आएगा. तिरंगा हमारा स्वाभिमान है. तिरंगा हमारी शान है.
विभाजन विभीषिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री होंगे. बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे.
