आरा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 31 को

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की गयी. बैठक में तय हुआ कि आगामी 31 जुलाई को विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक को भव्य रूप से किया जायेगा.

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की गयी. बैठक में तय हुआ कि आगामी 31 जुलाई को विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक को भव्य रूप से किया जायेगा. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तोरणद्वार, पार्टी के झंडे और बैनर पोस्टर से कार्यक्रम स्थल के आसपास सजाया जायेगा. जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे. उनके साथ प्रदेश नेतागण, जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक में लगभग आठ सौ कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन होगा, जो कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं. विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है. बैठक के दौरान प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई दी गयी और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया. जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा सूचना दी गयी कि आगामी 29 जुलाई को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >