अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरा गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी.

आरा.

आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरा गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा गांव वार्ड चार निवासी संजय यादव का 21 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार यादव है. वह स्नातक का छात्र था. वह प्रतियोगिता की तैयारी करता था. इधर, मृतक के पड़ोसी रतन चौधरी ने बताया कि उसका छोटा भाई सतीश कुमार सीआईएसएफ में है. वह मध्य प्रदेश के खजुराहो में पोस्टेड है. वह छुट्टी लेकर शनिवार की देर शाम घर वापस आ रहा था. वह अपने भाई सतीश कुमार को रिसीव करने के लिए वह बाइक से अपने गांव से आरा स्टेशन जा रहा था. उसी दौरान डुमरा गांव मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह जख्मी हालत में सड़क के दाहिने साइड गिरा हुआ था. इसके बाद वह मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये. जहां चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां उषा देवी व दो बहन प्रियंका, मनीषा एवं एक भाई सतीश कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां उषा देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >