Bihar: भोजपुर में आलू व्यवसायी की हत्या, बाइक से थे शूटर

Bihar: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया -पीरो स्टेट हाइवे पर त्रिमूर्तिया व देवघर गांव के बीच बाइक सवार हथियार बंद अपराधियों ने ऑटो में सवार एक 55 वर्षीय मुनमुन साह की हत्या कर दी.

Bihar: आरा/ जगदीशपुर. भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया -पीरो स्टेट हाइवे पर त्रिमूर्तिया व देवघर गांव के बीच गुरूवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने ऑटो में सवार एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक 55 वर्षीय मुनमुन साह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर स्थित कोतवाली मुहल्ला निवासी स्व हीरालाल साह के पुत्र थे, जो करीब 40 वर्षों से बिहिया जज बाजार में आलू का व्यवसाय करते थे. गोली दाएं सीने तरफ मारी गई है. अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में थे, जो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

इस दौरान जगदीशपुर डीएसपी राजीव चन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष बिगाउ राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक छानबीन की. घटनास्थल से एक कारतूस भी बरामद किया गया है. ऑटो चालक समेत उसमें सवार लोगों से पूछताछ कर अपराधियों का हुलिया लेने का प्रयास किया गया. हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस रंजिश और आपराधिक दोनों बिंदु पर जांच कर रही है. इधर,शुरुआती जानकारी के अनुसार मुनमुन साह प्रतिदिन बिहिया से आलू बेचकर शाम को जगदीशपुर घर लौट जाते थे.

Also Read: Lok Sabha Elections: पीएम मोदी 21 मई को आयेंगे बिहार, सातवें दौरे में करेंगे इन शहरों में रैली

घटनास्थल पर ही मुनमुन साह की मौत हो गई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुकान बंद कर अपने बड़े पुत्र सोनू कुमार के साथ आटो पर बैठकर वापस पने घर जगदीशपुर लौट रहे थे कि उसी दौरान त्रिमुर्तिया व देवघर के बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. सीने में गोली लगने से घटनास्थल पर ही मुनमुन साह की मौत हो गई. अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर में लाए जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई. मृतक रिश्ते में बिहिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के चचेरे ससुर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >