Bihar PMS Scholarship 2026-27 : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (पीएमएस) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं.
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अवसर
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत विभिन्न सत्रों एवं पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
नए छात्र-छात्राओं के लिए ओटीआर अनिवार्य
नए छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर (OTR) कराना अनिवार्य किया गया है. ओटीआर पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. छात्र-छात्राएं पीएमएस पोर्टल के माध्यम से ओटीआर पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
Also Read : VKSU PG प्रवेश परीक्षा के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, अभ्यर्थी ऐसे करेें आवेदन
आवश्यक दस्तावेज और समय सीमा का ध्यान
छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी तैयार रखें और निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य पूरा कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
