Bihar: आरा में रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे पर फायरिंग, एक के बाद एक मारी चार गोली

Bihar: बिहार के आरा में बेखौफ अपराधियों ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे पर फायरिंग की है. युवक को एक के बाद एक चार गोली मारी गयी है. डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar: आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी मोहल्ले में हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के पुत्र को उसके घर के दरवाजे पर गोली मार दी. जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है, जिसमें एक गोली उसके बाएं साइड पंजीरी, दूसरी बाएं हाथ, तीसरी दाहिने साइड सीने एवं चौथी गोली बाएं साइड पीठ में मारी गई है. चार गोली लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. वहां उसका इलाज कराया जा रहा है. घटना को लेकर आसपास इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार एवं नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इधर, इलाज कर रहे हैं सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को चार गोली लगी है. ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और दोनों साइड सीने में चेस्ट ट्यूब लगा दिया गया है. मरीज की स्थिति अभी काफी गंभीर है और उसे अभी ऑब्जर्वेशन में रखने की जरूरत है.

शिकायत करने के आरोप में मार दी गोली

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी मोहल्ला निवासी सह रीटायर्ड प्रिंसिपल सुरेंद्र प्रसाद सिंह का 29 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष आनंद है. वह अभी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है. जख्मी युवक के पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नवमी के दिन उक्त आरोपी द्वारा मोहल्ले की एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी. हालांकि फायरिंग के दौरान वह बालबाल बच गए थे. आज वे लोग मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के बेटी के जन्मदिन पार्टी में ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में गए थे. जब वह अपने बेटे उत्कर्ष आनंद एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से वापस अपने घर के पास लौटे. तभी आरोपी युवक वहां आ गया और उनके बेटे से कहने लगा कि तुमने उस व्यक्ति से मेरी शिकायत क्यों की. तब उनके बेटे कहा कि मैंने उनसे कोई शिकायत नहीं कि तुम उनको बुलाओ और पूछो, लेकिन वह बार-बार कहता रहा कि नहीं तुमने मेरी शिकायत की है. जब उन्होंने कहा कि अभी जोओ और रात में ही सब बात करोगे. तभी वह वहां से गया और दो अपने अन्य साथियों के साथ हथियार से लैस होकर वहां दुबारा आया और उनके बेटे को ताबड़तोड़ गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित नहीं अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

आरोपित का रहा है आपराधिक रिकार्ड

सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गजेंद्र नमक युवक एवं उसके साथ रहे दोनो दोस्तों पर अपने बेटे को गोली मारने एवं करीब छह राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि विष्णु नगर बैंक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे को कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारी गई है. अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर हमारी टीम लग गई है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है वह बदमाश टाइप के हैं और वह पहले भी कुछ अपराध कर चुके हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है. उन्होंने बताया कि अभी विवाद यही सामने आया है कि आरोपी पहले भी एक घटना कर चुका है और उनका कहना था कि जख्मी द्वारा उनकी कहीं शिकायत की गई है. एफआईआर हो जाने के बाद ही घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर