भोजपुर : बिहिया के गुरेज गांव में बिजली संकट, 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के गुरेज गांव में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है. खेतों में दरारें पड़ रही हैं और ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं. ग्रामीण अब 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं.

भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की किल्लत ने जगदीशपुर प्रखंड के गुरेज गांव के लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है. एक तरफ बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ ओवरलोड के कारण जगह-जगह ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं.

इसी समस्या से परेशान होकर मंगलवार को सियरुआ पंचायत के गुरेज गांव के दर्जनों ग्रामीण विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय, बिहिया पहुंचे और सहायक अभियंता को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की गुहार लगाई.

63 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बार-बार बिजली गुल

ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो मौजूदा लोड नहीं झेल पा रहा है. उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने और भीषण गर्मी में बिजली खपत बढ़ने से यह ट्रांसफार्मर अब तक तीन बार जल चुका है. हर बार ट्रांसफार्मर जलने से कई-कई दिनों तक गांव की बिजली गुल रहती है.

100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग और विभाग का संकट

ग्रामीणों की मांग है कि 63 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिल सके.

वहीं बिजली विभाग के एक सूत्र ने बताया कि इस बार गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें इतनी ज्यादा आ रही हैं कि विभाग में ट्रांसफार्मर का बैकअप तक खत्म होने लगा है.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >