भोजपुर में बिहार बंद बेअसर, बाजार खुले रहे, पुलिस की कड़ी निगरानी में सामान्य रहा जनजीवन

Bihar Band in Bhojpur : भोजपुर जिले में बिहार बंद का आह्वान पूरी तरह निष्फल रहा. सुबह से ही जनजीवन सामान्य रहा, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यालय खुले रहे. प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े इंतजाम किए थे.

Bihar Band in Bhojpur : बिहार बंद के आह्वान का भोजपुर जिले में शनिवार को खास असर देखने को नहीं मिला. सुबह से ही वाहन सामान्य रूप से चलते रहे और बाजार, बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल तथा न्यायालय खुले रहे. जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा.

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी छोटी-मोटी टोलियों में सड़कों पर निकले और जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे वे सफल नहीं हो सके.

शहर की सभी व्यावसायिक दुकानें, बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, विद्यालय एवं सिविल कोर्ट सामान्य दिनों की भांति खुले रहे और कामकाज निर्बाध रूप से चलता रहा. सड़कों पर भी आम लोगों की आवाजाही और चहल-पहल बनी रही.

रेलवे स्टेशनों पर पसरा रहा कड़ा सुरक्षा घेरा

बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या रेल सेवा को बाधित होने से रोकने के लिए आरा रेलवे स्टेशन सहित जिले के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. स्टेशनों पर काफी संख्या में पुलिस बल और आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे, ताकि असामाजिक तत्व किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैला सकें.

समाहरणालय परिसर में भी अलर्ट, DM-SP ने की गश्ती

समाहरणालय (कलेक्टरेट) परिसर में भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज स्वयं सड़कों पर उतरे और पूरे शहर का जायजा लिया. उनके नेतृत्व में विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम लगातार गश्त करती रही.

जाम लगाने की कोशिशें नाकाम, माले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया

प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर यातायात बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया.

निजी बस स्टैंड के समीप भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना देने और आवागमन ठप करने का प्रयास किया. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >