भोजपुर के जगदीशपुर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया गया संदेश

जगदीशपुर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली ने नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया. इस रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया.

Nsha Mukti Rally: देश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से जगदीशपुर नगर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.

रैली वीर कुंवर सिंह हाता से शुरू हुई और मुख्य बाजार व सब्जी मंडी होते हुए स्वारथ साहु खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई. रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाये.

नशे के खिलाफ समाज को आगे आने की अपील

रैली का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी.

वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक नशे के खिलाफ आगे नहीं आएगा, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल है. इसी उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया.

तख्तियां लेकर लगाये नारे

जागरूकता रैली में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इस दौरान लोगों ने "युवा शक्ति का यही संदेश, नशामुक्त हो भारत देश" और "जो पिएगा दारू, उसकी बीबी मारेगी झाड़ू" जैसे नारे लगाये. रैली का नेतृत्व विनय मिश्रा ने किया, जबकि संचालन आदित्य कुमार ने किया.

ये लोग रहे शामिल

रैली में विनय मिश्रा, आदित्य कुमार, संध्या सिंह, कृपा शंकर पांडे, मिलिंद चौधरी, शिवजी प्रसाद, गणेश साह, परशुराम पंडित, अखिलेश सिंह, राजेंद्र मौर्य, राजकुमार पटवा, माधव केशरी, मीरा यादव, सतीश गुप्ता, अर्जुन प्रसाद, विशाल टाइगर, मदन चौधरी, शर्मीला देवी और मीना देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >